Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

राशिद को शपथ की परमिशन मिली, अमृतपाल का क्या होगा:60 दिन में शपथ नहीं ली तो जा सकती है सदस्यता

Date:

‘राशिद इंजीनियर को शपथ लेने की अनुमति मिल गई है, तो हम भी खुश हैं। अमृतपाल के लिए भी हम बिना वक्त जाया किए सीधे कोर्ट जाएंगे।’ पंजाब की खडूर साहिब सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह की ये फिक्र वाजिब है।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ भी ले ली है। सिर्फ 6 सांसद ऐसे रह थे, जो शपथ नहीं ले सके। इनमें दो सांसद अमृतपाल और इंजीनियर राशिद शेख जेल में बंद हैं। इन्हें शपथ के लिए जेल के बाहर आने की परमिशन और जमानत का इंतजार है।

इनके अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, TMC के तीन सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, दीपक अधिकारी और निरुल इस्लाम भी अलग-अलग वजहों से शपथ नहीं ले पाए थे। इनमें शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सभी सांसद अब शपथ ले चुके हैं।

शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद कश्मीर की बारामूला सीट से सांसद चुने गए हैं। अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। NIA ने राशिद शेख को सांसद की शपथ लेने की परमिशन दे दी है। आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट इस पर फैसला सुनाएगा।

वहीं, अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उनके शपथ लेने में अभी मुश्किल नजर आ रही है। उन्हें अब तक NIA से परमिशन नहीं मिली है। साथ ही अंतरिम जमानत पर कोर्ट का फैसला आना भी बाकी है। नए सांसद के लिए 60 दिन के अंदर शपथ लेना जरूरी होता है। ऐसा न होने पर उसकी सदस्यता जा सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...