Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

लुधियाना में साइकिलिंग कर लोगों से मिल रहे हैं राजा वड़िंग

Date:

पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी राजनीतिक दल डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे। इसी बीच  कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दिन की शुरुआत साइकिल चलाकर की। उन्होंने आज सुबह सिधवां नहर पर 10 किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाई। वडिंग ने सुबह की सैर पर निकले लोगों और साइकिल सवारों से मुलाकात की। वडिंग ने कहा कि उन्होंने आज लंबे समय बाद साइकिल चलाई है। पिछले एक महीने से उनका शेड्यूल लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त था। आज सुबह साइकिल चला रहे कई लोग मिले जो इस बार खुलकर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं और लुधियाना में बदलाव चाहते हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी, भाजपा के उम्मीदवार एमपी रवनीत सिंह बिट्टू और शिअद के उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों सुबह से ही अलग-अलग इलाकों में लोगों से डोर-टू-डोर मिल रहे हैं। चुनाव आयोग की टीम सभी उम्मीदवारों पर नजर रख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related