Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

आईपीएस वाई. पूरन कुमार के घर पहुंचे राहुल गांधी, कहा- परिवार पर बहुत दबाव है

Date:

चंडीगढ़–हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। मंगलवार सुबह IPS के परिवार से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार तमाशा बंद कर दे।

राहुल ने कहा कि IPS के परिवार पर प्रेशर डाला जा रहा है। यह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा- हरियाणा सरकार अफसरों को अरेस्ट करे और दिवंगत IPS का अपमान न करे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी एक्शन लेने की अपील की।

इससे पहले हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया। उनकी जगह ओम प्रकाश सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related