Saturday, September 26, 2026
Saturday, September 26, 2026

राहुल गांधी दिल्ली AIIMS के बाहर मरीजों से मिले

Date:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार देर रात दिल्ली में AIIMS के बाहर मरीजों से मिले। राहुल ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा, उसके बारे में पूछा।

राहुल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता – आज AIIMS के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं।

इलाज की राह में वो सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं – ठंडी जमीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related