Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की पत्नी से मिले पुतिन, थिएटर तक जाने के लिए अपनी कार दी

Date:

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे की विधवा पत्नी अकी आबे से मॉस्को में मुलाकात की। इस दौरान पुतिन ने अकी को बोल्शोई थिएटर तक जाने के लिए अपनी लिमोजिन कार पेशकश की।

पुतिन ने शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, “मैं आपके पति का बहुत आभारी हूं। मैं रूसी-जापानी के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनके योगदान को याद रखूंगा।”

पुतिन ने कहा कि आबे सच में शांति संधि चाहते थे और उसके लिए उन्होंने काफी प्रयास भी किए। लेकिन अब दुनिया की स्थिति बदल गई है, खासकर यूक्रेन युद्ध की वजह से, इसलिए अब वह सपना पूरा नहीं हो सकता।

अकी आबे ने भी कहा कि उनके पति यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भी पुतिन से मिलना चाहते थे, लेकिन हालात ऐसे हो गए कि वह मुलाकात नहीं हो पाई और उनका जीवन समय से पहले ही खत्म हो गया।

यूक्रेन युद्ध के चलते जापान ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया है और शांति वार्ताएं रुक गई हैं। इस मुलाकात को रूस और जापान के बीच तनाव कम करने की दिशा में देखा जा रहा है।

रूसी मीडिया के मुताबिक, शिंजो आबे जब PM थे, तब उन्होंने करीब 9 साल के कार्यकाल में पुतिन से 27 बार मुलाकात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...