Wednesday, October 14, 2026
Wednesday, October 14, 2026

किसान आंदोलन से प्रेरित हुई पंजाब की अनोखी शादी:दुल्हन पहुंची दुल्हे के खेत में बरात लेकर

Date:

 

फिरोजपुर–पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव करी कलां में एक अनोखी और चर्चा में रहने वाली शादी हुई। आमतौर पर विवाह समारोह में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है, लेकिन इस शादी में यह परंपरा उलट गई। यहां दुल्हन हरमन खुद बारात लेकर दूल्हे दुर्लभ के घर पहुंची। बाजे-गाजे और नाचते-गाते बरातियों के साथ जब यह अनोखी बारात निकली तो गांववालों के लिए यह नजारा किसी अजूबे से कम नहीं था।

इस शादी की एक और खासियत थी कि समारोह का आयोजन खेत के बीचों-बीच किया गया था। दूल्हे के परिवार ने अपनी खड़ी गेहूं की फसल के बीच बहुत बड़ा टेंट लगाया था। बरातियों और मेहमानों के लिए वहीं खान-पान की व्यवस्था भी की गई थी। इस अनोखी शादी ने लोगों को न सिर्फ चौंकाया बल्कि बहुत प्रभावित भी किया।

दूल्हा-दुल्हन दोनों कनाडा में रहते हैं, लेकिन अपनी मिट्टी से जुड़ाव बनाए रखने के लिए उन्होंने शादी पंजाब में करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय सिर्फ परंपरा निभाने तक सीमित नहीं था बल्कि इसमें एक गहरी सोच भी थी। हरमन और दुर्लभ ने बताया कि वे पंजाब के किसानों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में हरियाणा बॉर्डर पर दिए जा रहे धरने से प्रेरित हुए हैं। उन्होंने शादी अपने खेत में कर यह संदेश दिया कि वे अपनी जड़ों से कभी दूर नहीं होंगे और हमेशा अपनी मातृभूमि से जुड़े रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...