Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने KBC में जीते ₹50 लाख:14 सवालों के दिए सही जवाब

Date:

 

जालंधर–पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ 31 अक्टूबर की रात 9 बजे प्रसारित हुए टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में नजर आए। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिलजीत ने 14 सवालों का सही जवाब दिया। पहले 10 सवालों के जवाब में उन्होंने कोई भी लाइफलाइन यूज नहीं की।

जब अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा कि आप पांच सवालों का सही जवाब देकर अपनी लाइफ लाइन जिंदा कर सकते हो तो इस पर सिंगर ने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी तो लाइफलाइन यूज ही नहीं की। अगले राउंड में अगर यूज करुंगा तब मुझे मेरी लाइफलाइन वापस कर देना।

केवल दूरदर्शन और एलोरा के मंदिर से जुड़े सवालों के जवाब पर ही दिलजीत फंसे और लाइफ लाइन यूज की। इस तरह दिलजीत ने शो में 50 लाख रुपए जीते हैं।

इस पैसे को उन्होंने तुरंत ह ग्लोबल सिख संस्था के जरिए पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के नाम कर दिया। दिलजीत ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के लिए वह और पैसा जीतना चाहते थे, मगर हूटर बजने से टाइम आउट हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related