Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

पंजाब पुलिस ने मोहाली से शूटर को किया गिरफ्तार:पिस्टल समेत 6 कारतूस बरामद

Date:

चंडीगढ़ पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ने मोहाली एरिया में एक गैंगस्टर को दबोचा है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुई हत्या में शामिल था। वहीं, विदेश में बैठे अपने हैंडलर से जुड़ा हुआ था। आरोपी के पास से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए है।

आरोपी की पहचान विपिन कुमार निवासी बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर, होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ में कई खुलासे होंगे।

शुरूआती जांच से पता चला है कि काबू किया गया विपिन कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के ख्वाजा बसल गांव में राकेश कुमार उर्फ ​​गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था। यह घटना विदेशी गैंगस्टर लाडी भज्जल उर्फ ​​कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) और बब्बी राणा (सोनू खत्री गिरोह) के बीच गैंगवार का सीधा परिणाम थी। मृतक, राकेश कुमार उर्फ ​​गग्गी, विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का सहयोगी था। जो सोनू खत्री का करीबी सहयोगी है

ऊना के अप्पर बसाल में रविवार, 27 जुलाई को राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या उस समय हुई, जब वह नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने पीड़ित पर लगभग सात-आठ राउंड फायर किए, लेकिन राकेश के साथियों पर एक भी गोली नहीं चलाई। यह घटना ऊना से लगभग 7 किलोमीटर दूर, चंडीगढ़-धर्मशाला राजमार्ग पर स्थित दुकान में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related