Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

नशे को हराने वाले युवा बने ‘सूरमा’, सीएम मान भगवंत मान ने शुरू की नई मुहिम

Date:

लुधियाना, 27 जून – पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने शनिवार को लुधियाना में नशे के खिलाफ नई मुहिम ‘सूरमा’ की शुरुआत की। इस अभियान के तहत नशे की लत को छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया और उन्हें खास अंगूठी पहनाकर समाज के लिए प्रेरणा बताया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे से बाहर निकलने वाले युवा किसी योद्धा से कम नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने खुद के खिलाफ लड़ाई जीतकर एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी और जो युवा अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें मदद दी जाएगी।

सीएम मान ने दावा किया कि पंजाब धीरे-धीरे फिर से ‘रंगला पंजाब’ की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशे का कलंक मिटाने के लिए सरकार माहौल तैयार कर सकती है, लेकिन असली बदलाव युवाओं की अपनी इच्छा और मेहनत से आएगा।

उन्होंने कहा कि नशे से बाहर आए युवा अब दूसरों को भी इस दलदल से बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। खेलों को नशे से दूर रखने का सबसे मजबूत माध्यम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 3,000 जिम और 3,100 खेल स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं, ताकि युवा ऊर्जा को सही दिशा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और रोजगार को भी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा गरीबी दूर करने का सबसे बड़ा रास्ता है और युवाओं को बेहतर अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...