Thursday, July 9, 2026
Thursday, July 9, 2026

Punjab सरकार की तहसीलदारों व पटवारियों को सख्त चेतावनी

Date:

 

 

पंजाब : पंजाब सरकार ने इंतकाल को लेकर आदेश जारी किए हैं। पंजाब सरकार ने राज्य भर के डिप्टी कमिश्नर और राजस्व अधिकारियों को लंबित इंतकाल के निपटारे के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि सभी इंतकाल का काम 4-4-2025 तक पूरे हो जाने चाहिए, अगर दी गई तारीख तक पूरे नहीं हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने डिप्टी कमिश्नर और राजस्व अधिकारियों को कहा कि  कंप्यूटर सिस्टम से डाटा निकालने पर पता चला है कि राज्य के कई जिलों और तहसीलों में तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी कई इंतकाल लंबित हैं।

 

इस तरह काम लंबित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर रिश्वतखोरी की संभावना भी पैदा होती है। रिश्वतखोरी के प्रति सरकार की जीरो टोलरैंस नीति है। इसलिए, यह आदेश दिया जाता है कि इस मामले की समीक्षा करने के लिए सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ रोजाना बैठक आयोजित की जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी लंबित इंतकाल निपटाएं जाएं। संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कानूगो व पटवारियों को स्पष्ट कह दिया जाए। 4.4.2025 के बाद इंतकाल लंबित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...