Monday, May 11, 2026
Monday, May 11, 2026

जलद ही 300 पशु चिकित्सा अधिकारियों को भर्ती करने जा रही पंजाब सरकार- खुड्डियां

Date:

 

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में पशुपालन और डेयरी विकास को और बढ़ावा देने के लिए नई भर्तियां करने जा रही है। पशुधन की स्वास्थ्य देखभाल के लिए 300 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की जाएगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी। गुरमीत खुड्डियां ने आज विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की और कहा कि पंजाब लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारियों के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपको बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले दो वर्षों में 326 पशु चिकित्सा अधिकारियों के अलावा 536 पशु चिकित्सा निरीक्षकों की भर्ती की है।

इसके साथ ही गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि किसानों को डेयरी फार्मिंग पेशे को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विभाग दुधारू पशुओं की खरीद पर सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 33 प्रतिशत की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। 2023-24 के दौरान 1,089 दुधारू मवेशियों के लिए 2 करोड़ आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए।

इसके सिवा विभाग के अधिकारियों को मूंह्खुर रोग और गलाघोटू रोग के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान को 30 जून 2024 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए पशुपालन विभाग के निदेशक डा. रंजीव बाली ने कैबिनेट मंत्री को आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत मूंह्खुर के लगभग 78 प्रतिशत पशुओं तथा गलाघोटू से बचाव के लिए 75 प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related