Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब सरकार ने दो OTS स्कीम को दी मंजूरी:31 दिसंबर तक जारी रहेगी स्कीम

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब सरकार की आज एक अहम कैबिनेट मीटिंग हुई। इस सरकार ने उद्योगपतियों को बड़ी राहत देते हुए दो OTS स्कीम को मंजूरी दी है। पहली लैंड एन्हांसमेंट स्कीम है। इसमें उद्योगपतियों को सीधे 8 फीसदी ब्याज के साथ अपने बकाए का भुगतान करना होगा। कंपाउंडिंग ब्याज व पेनल्टी माफ की गई है। जबकि दूसरी प्रिसिंपल अमाउंट से जुड़ी ओटीएस स्कीम है। उसमें भी 8 फीसदी ब्याज देना होगा। लोगों के लिए दो हेल्प काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। दोनों स्कीम 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। उम्मीद है कि इससे पहले 4 हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा।

यह जानकारी कैबिनेट मीटिंग के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरूनप्रीत सिंह सोंध ने दी। उन्होंने बताया कि जल्दी ही नई इंडस्ट्री पॉलिसी ला रहे हैं। हमारी कोशिश यही है कि इसे देश के सभी हिस्सों में लागू किया जाए। हालांकि अभी तक बजट सेशन की तारीख कैबिनेट मीटिंग से पहले लुधियाना के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की है। वहीं, उन्हें व्यापारियों की समस्याओं के बारे में बताया है।

बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर हुई। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में भी आम जनता को कोई बड़ी राहत दे सकती है। पिछली कैबिनेट बैठक में भी आम लोगों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फैसले लिए गए थे। दिल्ली चुनाव के बाद सरकार की कार्यशैली में भी बदलाव आया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related