Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

राज्य के खिलाड़ियों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान, 10 जिलों में तैयार की जा रही इनडोर शूटिंग रेंज

Date:

 

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को नशे से बचाने और राज्य को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खेडां वतन पंजाब दीयांकार्यक्रम भी शुरू किया है। दरअसल, राज्य के युवाओं की खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से खेल सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इस पहल में एक कदम आगे बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी सरकार ने 10 जिलों में इनडोर शूटिंग रेंज बनाने की घोषणा की है।

इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि ये इनडोर शूटिंग रेंज संगरूर, लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर और मानसा जिलों में स्थापित की जाएंगी, जहां खिलाड़ी 10 मीटर शूटिंग का अभ्यास कर सकेंगे।

कैबिनेट मंत्री बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश और दुनिया में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में कदम उठाकर खेल संस्कृति को खेड़ां वतन पंजाब दीयांके माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थापित की जा रही शूटिंग रेंज में विश्व स्तरीय सुविधाएं और कोचिंग उपलब्ध कराई जाएंगी। अगले 3 महीने में आनंदपुर साहिब में पहली इनडोर शूटिंग रेंज बनकर तैयार हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...