Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

पंजाब खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के वाइस चेयरमैन पवन कुमार हंस ने कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत की उपस्थिति में संभाला पदभार

Date:

 

चंडीगढ़,  27 नवंबर, 2024  :

पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन श्री पवन कुमार हंस ने आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री श्री महिंदर भगत की उपस्थिति में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।

कैबिनेट मंत्री श्री महिंदर भगत ने वाइस चेयरमैन श्री पवन कुमार हंस को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी अगुवाई में बोर्ड नई ऊंचाइयों को छुएगा। श्री भगत ने वाइस चेयरमैन को उनके हर प्रयास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।

वाइस चेयरमैन श्री हंस ने पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के हर संभव प्रयास करेगा। साथ ही, बोर्ड के कार्यों को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय कौल, काला प्रधान, बाबा राज कुमार के अलावा सुदर्शन, धर्मिंदर कुमार, सनी हंस, आर्यन, ईशु गिल और पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...