Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 12 जुलाई को:402 सदस्य करेंगे वोटिंग

Date:

 

चंडीगढ़—पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के चुनाव 12 जुलाई को होंगे। एसोसिएशन के सदस्य तीन साल के लिए प्रेजिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी और ट्रेजरर चुनेंगे। इसके साथ ही एसोसिएशन की मुख्य कमेटी (एपेक्स काउंसिल) के 11 सदस्यों का भी चुनाव होगा। इसमें 7 सदस्य जिला क्रिकेट संघों से, 3 सदस्य लाइफ मेंबर की श्रेणी से और 1 सदस्य क्लब, कॉलेज या किसी संस्था से चुना जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू होगी।

मुल्लापुर स्थित महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम के साउथ पवेलियन में होने वाले इन चुनावों में गुप्त मतदान से पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। नियम 3 के तहत ‘कैटेगरी-ए’ सदस्य ही चुनाव लड़ने के योग्य होंगे। रिकॉर्ड के अनुसार इस श्रेणी में कुल 402 सदस्य हैं, जिनमें कई बड़े अधिकारी, पुलिस अफसर और पत्रकार शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...