पंजाब की 33 महिलाओं को इंस्टाग्राम पर रील्स देखने के चक्कर में ठग महिला ने फंसा लिया। आरोपी महिला ने इंस्टाग्राम रील में अपनी एडवर्टाइजमेंट दे रखी थी। महिलाओं के संपर्क करने पर उसने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट में प्रॉफिट का लालच दिया।
पहली बार में थोड़ा प्रॉफिट देकर मोटी रकम इन्वेस्ट करा ली। फिर उसे हड़प कर गई। इनमें 2 महिलाएं राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की भी हैं। उन्होंने पंजाब के DGP को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मोहाली की एक महिला ने एसएसपी को भी शिकायत सौंपी है।
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि आरोपी महिला पटियाला की रहने वाली है। वहीं ठग महिला के खिलाफ हरियाणा के फतेहाबाद में FIR भी दर्ज हो चुकी है।


