Wednesday, August 5, 2026
Wednesday, August 5, 2026

पंजाब सीएम भगवंत मान जापान का करेंगे दौरा:10 दिन का रहेगा टूर, कल होंगे रवाना, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब सीएम भगवंत मान अब जापान का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा कल से शुरू होगा। इस दौरान वह 10 दिन के लिए वहां रुकेंगे। इस दौरान वह पंजाब सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली इंडस्ट्रियल समिट के लिए जापानी उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे। जापान की शीर्ष कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए निमंत्रण देंगे।

 

पंजाब सरकार जापान के साथ मिलकर काम करना चाहती है, खासकर उन्नत मशीनरी बनाने, गाड़ियों से जुड़ी तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाने की चीजों की प्रोसेसिंग, सौर ऊर्जा और दूसरी नई ऊर्जा तकनीकों जैसे बड़े सेक्टरों में। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ जापान के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल से ऑनलाइन मीटिंग की।

 

इसमें जापानी दूतावास, जेट्रो, जेसीसीआईआई और भारत में काम कर रही 25 से ज्यादा बड़ी जापानी कंपनियां जैसे पैनासोनिक, सुमितोमो, निप्पॉन, एनईसी, टोयोटा शामिल थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

अमेरिकी दबाव में, प्रधानमंत्री मोदी भारत के 30...