Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

पंजाब बजट 2025-26 सोमवार तक के लिए स्थगित

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब सरकार के बजट सत्र सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। आज का सत्र हंगामे भरा रहा। बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जैसे ही सभा को संबोधित करना शुरू किया, विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया और कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किसान आंदोलन के दौरान पंजाब पुलिस की कार्रवाई और पटियाला में कर्नल और उनके बेटे पर हमले को लेकर वॉकआउट कर दिया।

जालंधर से विधायक प्रगट सिंह ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पर आरोप लगा दिया और कहा- स्पीकर साहब आपका भी एक व बयान में आया। आपने कहा कि (किसानों के) धरनों की वजह से नशा बढ़ा है। इस पर स्पीकर संधवां भड़क गए और कहा- आप गलत कह रहे है। इस तरह का मेरा एक भी बयान दिखा दो। बिना सिर पैर से बात मत करो।स्पीकर ने कहा कि धरने की वजह से नशा बढ़ा है, यह बात मैंने कभी नहीं की। मुझे भूल थी कि आप बात बहुत बढ़िया बात करते हो। कृपया आप बैठ जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related