Friday, July 31, 2026
Friday, July 31, 2026

फिर दहला पंजाब, घर में घुस AAP वर्कर पर चलाई गोलियां

Date:

 

 

जालंधर : जालंधर में बड़ी वारदान होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के वर्कर कर घर में घुस उस पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस दौरान गोली लगने से आम आदमी पार्टी का वर्कर घायल हो गया, जिसकी पहचान विवेक मट्टू निवासी गांव पट्टी साहन के रूप में हुई है। घायल हालत में उसके परिवार द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

 

बताया जा रहा है कि विवेक मट्टू की गांव के युवकों से रंजिश चल रही थी और उनकी लड़ाई भी हो चुकी थी। रंजिश के चलते उस पर गोलियां चलाई गई हैं। इस दौरान मट्टू के पैर में गोली लगी थी। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related