Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

प्रियंका फिलिस्तीन के सपोर्ट वाला बैग लेकर संसद पहुंचीं:लिखा था- फिलिस्तीन आजाद होगा

Date:

नई दिल्ली19 मिनट पहले

प्रियंका गांधी लोकसभा की वायनाड सीट से सांसद हैं। वे नवंबर में हुए उपचुनाव में जीतकर आई हैं।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में फिलिस्तीन के समर्थन वाला एक बैग लेकर पहुंची। इस पर लिखा है- ‘फिलिस्तीन आजाद होगा।’ हैंड बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना था। इसे फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है।इससे पहले जून 2024 में भी प्रियंका ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी। तब प्रियंका की टिप्पणी नेतन्याहू के अमेरिकी कांग्रेस को दिए भाषण में गाजा में चल रहे युद्ध का बचाव करने के बाद आई थी। तब उन्होंने कहा था कि गाजा में इजराइल सरकार ने क्रूरतापूर्वक नरसंहार किया है।प्रियंका ने X पर लिखा था- सही सोच रखने वाले हर व्यक्ति और दुनिया की हर सरकार की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे इजराइल सरकार के नरसंहार की निंदा करें और उन्हें रोकने के लिए मजबूर करें।

जब प्रियंका से बैग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे क्या पहनना है अब यह भी कोई और बताएगा। ये तो बरसों से चली आ रही रूढिवादी पितृसत्ता की तरह हुआ कि महिलाएं क्या पहनें, क्या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत, तीनों पदों पर कब्जा

नरिंदर सिंह मनसू बने कपूरथला नगर निगम के मेयर* *आप...