Sunday, August 17, 2025
Sunday, August 17, 2025

पंजाब के स्कूलों में होगी NEET-JEE मेन्स की तैयारी:आज से ऑनलाइन शुरू होंगी क्लासें

Date:

 

जालंधर-पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी करवाने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में आज से नीट परीक्षा के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह से जेईई मेन्स के लिए कोचिंग शुरू कर दी है। इसके लिए आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सॉफ्टवेयर तैयार किया है।

यह योजना शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता साहित्य ऐप से जुड़ी है। नीट परीक्षा के लिए 20 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स की कक्षाएं शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक लगेंगी। आपको बता दें कि 11 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स का पीरियड स्कूल समय में दोपहर 1.15 बजे से 3.20 बजे तक लग रहा है।

शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। यह कोर्स डेढ़ से चार महीने का होगा। इसमें बच्चों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समेत सभी विषयों को शामिल किया जाएगा। कोचिंग के लिए सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तैयार किए गए हैं। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस योजना पर विशेष ध्यान देने और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM योगी ने मथुरा में 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार...

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...