Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

राजनीतिक जगत में शोक की लहर! पूर्व शिक्षा मंत्री का निधन

Date:

 

 

रूपनगर/रोपड़ : पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल का आज अचानक निधन हो गया। उन्होंने सुबह-सुबह आखिरी सांस ली। दोपहर में गांव लाडल के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पंजाब पुलिस ने उन्हें सलामी दी। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से SDM रूपनगर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

मास्टर तारा सिंह लंबे समय तक अकाली दल से जुड़े रहे, लेकिन पिछले कुछ समय में अकाली दल के सीनियर नेताओं से कुछ अनबन के कारण वे सरगरम सियासत से दूर हो गए थे और आज वे अपने भतीजे मनजिंदर सिंह मणि और लखविंदर सिंह के साथ रह रहे थे। वहीं, अकाली दल की तरफ से डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

शिरोमणि अकाली दल के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “यह बहुत दुख की बात है कि रोपड़ से हमारे सीनियर साथी, पूर्व मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल जी का निधन हो गया है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। शिरोमणि अकाली दल हल्का रोपड़ की मीटिंग जो आज दोपहर 12 और 3 बजे होनी थीं, अब लाडल साहब के निधन के कारण रविवार, 7 दिसंबर, 2025 तक के लिए टाल दी गई हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related