Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

मोहाली में पुलिसकर्मी बने लुटेरे:पिस्टल दिखा मेडिकल स्टोर मालिक को धमकाया; एक लाख लूटे, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Date:

 

चंडीगढ़-  पंजाब के मोहाली में पुलिस की पीसीआर पार्टी के एक मुलाजिम ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर के मालिक से पहले दवाइयां खरीदी। फिर पिस्तौल की नोक पर स्टोर मालिक को धमकाकर झूठा केस दर्ज करने की धमकी दी और एक लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद भी वे पीड़ित को लगातार परेशान करते रहे।

पीड़ित ने जब पुलिस को शिकायत दी, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उदय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस मुलाजिम जसबीर सिंह अभी फरार है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ IPC की धारा 140(2), 308(5), 351(2), 61(2) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी दीपक पारिख ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

परमजीत सिंह, जो गिलको वैली, खरड़ के निवासी हैं और स्वराज नगर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं, ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले उनके स्टोर पर आए और फिर पिस्तौल दिखाकर एक लाख रुपए उससे ले गया। बाद में वे और पैसों की मांग करने लगे और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे।

पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों ने संभवतः कई अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया होगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर किसी के साथ ऐसी घटना हुई हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related