Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों पर पुलिस का लाठी चार्ज:कई स्टूडेंट्स हुए घायल

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब यूनिवर्सिटी में आज बुधवार को उस समय माहौल गर्मा गया। जब सीनेट चुनाव की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान पुलिस ने उन पर हलका लाठी चार्ज भी किया। इस दौरान कुछ स्टूडेंट्स को चोट भी आई हैं।वहीं, स्टूडेंट्स ने अपने संघर्ष को और तेज करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती हैं, वह इससे पीछे नहीं हटेंगे।

सीनेट चुनाव की मांग काे लेकर आज संघर्ष पर चल रहे स्टूडेंट्स ने वाइस चांसलर का आवास घेरने का प्रोग्राम बनाया था। स्टूडेंट्स इकट्‌ठे होकर वहां के लिए निकल पड़े थे। लेकिन एन मौके पर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। इसके बाद वह लॉ ऑडिटोरियम की तरफ चल पड़े। वहां पर पंजाब विजन 2047 प्रोग्राम चल रहा था। इसमें पंजाब के कई मंत्री, बिजनेसमैन और कई माहिर लोग पहुंचे थे। पुलिस इस दौरान आफत में आ गई। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन स्टूडेंट्स पीछे हटने के पक्ष में नहीं थे।

आखिर में पुलिस ने उन पर हलका लाठी चार्ज कर दिया। इसमें कुछ स्टूडेंट्स घायल हो गए। इसके बाद स्टूडेंट्स और भड़क गए। इसके बाद मौके पर डीएसडब्ल्यू पहुंच गए। उन्होंने स्टूडेंट्स को कहा कि वह उनकी वीसी से मीटिंग करवा देंगे। लेकिन स्टूडेंट्स जिस जगह पर रोके गए थे। वहीं, पर मुलाकात चाहते थे। साथ ही अपना संघर्ष शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...