Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

नशे के सौदागरों पर चला पुलिस का डंडा, करोड़ों की हैरोइन सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

Date:

तरनतारन: जिला पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 10 करोड़ रुपए की 1 किलो 970 ग्राम हैरोइन, 1 ब्रेजा गाड़ी, 1 बिना नंबरी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान में संधू से ड्रोन द्वारा हैरोइन मंगवाने वाले इन तस्करों के खिलाफ थाना खालड़ा, वल्टोहा में केस दर्ज कर लिए गए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। इससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है। वहीं एस.एस.पी. अश्वनी कपूर ने बताया कि थाना खालड़ा की पुलिस को सूचना मिली थी कुछ लोग पाक तस्करों से हैरोइन मंगवाते हैं।

इसके बाद क्षेत्र में हैरोइन की सप्लाई करने का धंधा करते हैं, जो इस समय मोटरसाइकिल पर आवारा घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बिना नंबरी मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने फरार होने की कोशिश की, परंतु मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया तो पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र अमरीक सिंह निवासी रामूवाल, वरिंदर सिंह उर्फ गब्बर पुत्र बाज सिंह निवासी भूरा कोहना के तौर पर हुई। तलाशी लेने पर उनसे 990 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों पर थाना खालड़ा में केस दर्ज कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related