जालंधर—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के जालंधर स्थित सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंच गए हैं। यहां वह डेरे के संत निरंजन दास जी से 10 मिनट बंद कमरे में मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पंगत में बैठकर लंगर छकेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे।
PM दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरू रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने का उद्घाटन किया। इसके बाद लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया।


