Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

PM मोदी फ्रांस और अमेरिका दौरे पर रवाना

Date:

 

पेरिस/नई दिल्ली-  प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रवाना हो गए हैं। वे 10 से 14 फरवरी तक विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आज से 12 फरवरी तक फ्रांस और 12 से 14 फरवरी तक अमेरिका की यात्रा करेंगे। रवाना होने से पहले PM ने कहा-

वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने के बहुत उत्साहित हैं। उनके साथ पहले कार्यकाल में काम करने का अच्छा अनुभव हैं।

उन्होंने अपनी यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। PM ने कहा कि अमेरिका दौरे पर दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना एजेंडे में शामिल होगा।वे आज शाम फ्रांस पहुंचेंगे। यह उनका आठवां फ्रांस दौरा है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पहली बार फ्रांस जा रहे हैं। PM आखिरी बार 2023 में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बास्तिल डे) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने 10 फरवरी को मशहूर एलिसी पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया है। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद होंगे।

11 फरवरी को PM पेरिस के ग्रैंड पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट 2025 की सह अध्यक्षता करेंगे। यह समिट 2023 में ब्रिटेन और 2024 में साउथ कोरिया में आयोजित हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related