Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

पीयूष गोयल बोले-भारत बंदूक तानकर डील नहीं करता:

Date:

कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर शुक्रवार को कहा कि भारत जल्दबाजी में सौदे और सिर पर बंदूक रखकर डील नहीं करता है।

जर्मनी में बर्लिन डायलॉग में उन्होंने कहा कि भारत यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका समेत देशों और क्षेत्रों के साथ ट्रेड डील पर बातचीत कर रहा है। गोयल ने कहा कि किसी भी ट्रेड डील को लॉन्‍ग टर्म नजरिए से देखा जाना चाहिए। भारत कभी भी जल्‍दबाजी में या किसी आवेश में आकर फैसला नहीं करता है।

हाई टैरिफ से निपटने के लिए भारत नए मार्केट की तलाश भी कर रहा है। अपनी शर्तों पर डील करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रेड डील हमेशा लॉन्ग टर्म नजरिए से की जाती है।

उन्होंने कहा- भारत हमेशा राष्ट्रीय हित के आधार पर ही फैसले करता है कि उसके मित्र कौन होंगे? अगर कोई कहे कि आप यूरोपीय संघ के दोस्‍त नहीं रह सकते या केन्‍या के साथ काम नहीं कर सकते, तो मैं यह मंजूर नहीं करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related