Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

मोगा में पिकअप ने दो बाइक सवार को टक्कर मारी:एक की मौत; एक की हालत गंभीर

Date:

मोगा—मोगा के निहाल सिंह वाला में गुरुवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने 2 बाइक सवार को टक्कर मारी दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। एएसआई सिकंदर सिंह ने बताया कि मृतक अमरेंद्र राय (40) की पत्नी कमला देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति अमरेंद्र सिंह और उसका साथी दीपू दोनों देर रात मोटरसाइकिल पर घर आ रहे थे।

जब वह निहाल सिंह वाला के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे अमरेंद्र रॉय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निहाल सिंह वाला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

कमला देवी के बयानों पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जिसकी पहचान करम सिंह समालसर के रूप में हुई है। जिसे लापरवाही से पिकअप चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...