Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

लुधियाना में लोगों ने सड़क पर लगाया जाम:नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, बिजली कटौती से परेशानी

Date:

लुधियाना में बिजली कटौती से परेशान बसंत एवेन्यू में रहने लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और कॉलोनाइजर ख़िलाफ भी अपनी भड़ास निकाली।

कॉलोनी में रहने वाले हरदीप सिंह ने कहा कि बसंत एवेन्यू कॉलोनी में सुविधाओं का भारी टोटा है। यहां रहने वाले लोग बहुत परेशान हैं और बिजली, पानी ना आने से बच्चों और महिलाओं का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में बिजली की 18-18 घंटे की कटौती की जा रही है।

कॉलोनी निवासी अजय मेहता और हरदीप ने कहा कि कॉलोनाइजर अमित गर्ग उनकी कोई बात नहीं सुनता। बिजली रोजाना खराब रहती है और लंबे लंबे कट लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि बसंत एवेन्यू कॉलोनी पुड्डा अप्रूव्ड कॉलोनी है। कॉलोनाइजर हमारी परेशानी को नहीं समझ रहा। उन्होंने कहा कि अगर बिजली- पानी का पक्का हल नहीं किया तो डीसी ऑफिस में धरना लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...