Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

संसद का विंटर सेशन 1 से 19 दिसंबर तक:15 बैठकें होंगी

Date:

 

नई दिल्ली—-केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। संसद सत्र 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

रिजिजू ने कहा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हमें एक सार्थक सत्र की उम्मीद है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।

बता दें कि इससे पहले संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चला था। पूरे सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं। लोकसभा में 120 घंटे चर्चा का समय निर्धारित था, लेकिन सिर्फ 37 घंटे ही चर्चा हो सकी।

वहीं राज्यसभा में 41 घंटे चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा में 12 बिल और राज्यसभा में 15 बिल पास हुए। सबसे चर्चित बिल गिरफ्तार पीएम-सीएम और मंत्रियों को हटाने वाला संविधान संशोधन बिल रहा। इसे जेपीसी के पास भेजने का प्रस्ताव पारित हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...