पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की संभावनाओं के बीच पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को प्रधान पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं उनके साथ बतौर खेल मंत्री काम कर चुके परगट सिंह का नाम भी प्रदेश प्रधान के लिए रेस में चल रहा है। इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा का नाम भी चर्चा में चल रहा है।

पूर्व सीएम चन्नी को प्रधान बनाए जाने के सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन इसके डिसीजन किसी और जगह होते हैं, उस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। परगट सिंह को भी उम्मीद है कि अगर हाइकमान कोई फेरबदल करता है तो उनके नाम पर भी चर्चा हो सकती है।
परगट सिंह लगातार दो बार विधायक व एक बार मंत्री बने हैं। वो सुलझे हुए नेता हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी को भी हल्के में नहीं आंका जा सकता। परगट सिंह विधान सभा से लेकर सड़क तक हर प्लेटफार्म पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते हैं। यही नहीं परगट सिंह राहुल गांधी के भी काफी करीबी माने जाते हैं।


