Wednesday, August 5, 2026
Wednesday, August 5, 2026

पंजाब के इन गांवों में नहीं होगें पंचायत चुनाव

Date:

फाजिल्का : पंजाब में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है पर कुछ गांव ऐसे भी सामने आए हैं जहां फिलहाल पंचायत चुनाव नहीं होंगे। फाजिल्का हलके से संबंधित जलालाबाद ब्लॉक के गांव लाधूका और अच्चा डिक्की के पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को नहीं होंगे। इन गावों में वार्डबंदी न होने के कारण  इस बार यहां पंचायत चुनाव नहीं होंगे।

इसके खिलाफ गांव वासी अपनी फरियाद लेकर फाजिल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सोना के पास पहुंचे तो उनके द्वारा चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई थी। पर मौके पर उन्हें उनके गांवों में इस बार पंचायत चुनाव नहीं होंगे। लाधुका गांव निवासी राज तिलक ने कहा कि उन्हें रात को पता चला कि उनके गांव के चुनाव अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिए गए हैं। इस लिए वह अपनी फरियाद लेकर हलका विधायक नरिंदरपाल सिंह के पास आए हैं। उन्होंने बताया कि गांव लाधुका में एक नया गांव अच्चा डिक्की बनाना था। । 2018 में कोर्ट के जरिए गांव की बांट हो गई। 5-6 साल बीत जाने के बावजूद दोनों गांवों की वार्डबंदी नहीं हुई और जिस कारण चुनाव रद्द किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे प्रशासन की नालायकी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related