Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान दुबई में गिरफ्तार?  जानिए सच

Date:

 

मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी की खबरें लगातार मीडिया में दिखाई जा रही हैं। दरअसल, राहत फतेह अली खान और उनके पूर्व मैनेजर और मशहूर शोबिज प्रमोटर सलमान अहमद के बीच विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर सलमान अहमद ने राहत के खिलाफ दुबई में केस दर्ज कराया है। वहीं राहत ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पारिवारिक मामला बताया था। अब मीडिया में जियो टीवी के हवाले से कहा जा रहा है कि राहत को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी की इस खबर को लेकर राहत फतेह अली खान ने इस खबर को झूठी अफवाह बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह दुबई में परफॉर्म करने आए हैं। ऐसी बुरी अफवाहों पर विश्वास न करें, मैं जल्द ही अपने देश वापस आऊंगा और अपने बेहतरीन गानों से आपका मनोरंजन करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...