Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

बम ब्लास्ट से दहला पाकिस्तानः इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर खड़ी कार में भीषण विस्फोट, 5 की मौत व दर्जनों घायल

Date:

 

 

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार सुबह एक भीषण धमाके ने पूरे देश को दहला दिया। यह विस्फोट फेडरल जुडिशियल कॉम्प्लेक्स (अदालत परिसर) के बाहर खड़ी एक  कार में हुआ, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में अफरातफरी मच गई।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अदालत परिसर के बाहर एक संदिग्ध कार सुबह करीब 10:15 बजे पार्क की गई थी। कुछ ही मिनटों बाद अचानक जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा। प्रारंभिक जांच में यह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट बताया जा रहा है। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियाँ टूट गईं, और अदालत के बाहर मौजूद कई वकील, पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हो गए।

पूरा इलाका सील

धमाके के तुरंत बाद रेंजर, एफसी बल, और रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को पाक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल और पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।   धमाके के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने घटनास्थल की जांच की और कार के अवशेषों से उच्च गुणवत्ता वाले विस्फोटक पदार्थ मिलने की पुष्टि की है। जहां यह विस्फोट हुआ, वहां पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, पीटीआई नेताओं, और कई आतंकी मामलों के आरोपियों के मुकदमे अक्सर चलते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि यह हमला अदालत परिसर में चल रही किसी संवेदनशील सुनवाई को प्रभावित करने या भय पैदा करने के लिए किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...