Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

पी.एस.पी.सी.एल. कर्मचारियों की ओर से 35,000 रुपये रिश्वत लेने वाला विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Date:

 

चंडीगढ़, 24 दिसंबर, 2024 –
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बठिंडा जिले के मौड़ निवासी अमृतपाल उर्फ कद्दू नामक व्यक्ति को पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के सब-डिविजन कार्यालय मौड़ में तैनात कर्मचारियों की ओर से 35,000 रुपये रिश्वत लेने और 20,000 रुपये अतिरिक्त मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मानसा जिले के गांव उभा के निवासी भोला सिंह की ओर से दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने खुद को पी.एस.पी.सी.एल. का अधिकृत ठेकेदार बताते हुए ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने के बदले पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय मौड़ में तैनात कर्मचारियों की ओर से 35,000 रुपये रिश्वत मांगी और प्राप्त की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने इस काम के लिए 20,000 रुपये और मांगे थे।

उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो थाना रेंज बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...