Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

पंजाब में दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों का होगा इस्तेमाल:सरकार ने लिया फैसला

Date:

पंजाब में इस बार दिवाली, गुरुपर्व और क्रिसमस पर लोग सिर्फ ग्रीन पटाखे ही फोड़ सकेंगे। यह फैसला पंजाब सरकार ने लोगों की सेहत और वायु प्रदूषण को रोकने के मद्देनजर लिया है। दूसरा, पटाखों की सीरीज फोड़ने और स्टोर करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। वहीं, फ्लिपकार्ट और अमेजन समेत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी पटाखे नहीं बेचे जा सकेंगे।

अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी डीसी को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को पटाखों के नुकसानदेह प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। इसके अलावा, पटाखे सिर्फ तय जगहों पर ही बेचे जाएंगे।

सरकार ने पटाखे फोड़ने का समय तय कर दिया है। दिवाली की रात लोग सिर्फ दो घंटे ही पटाखे फोड़ सकेंगे। दिवाली (31 अक्टूबर, 2024) को रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति है। गुरुपर्व (15 नवंबर, 2024) को सुबह 4:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक और रात 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related