Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

पंजाब में एक बार फिर घटी बड़ी घटना, गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी

Date:

 

जालंधर : पंजाब में आए दिन बेअदबी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर  के आदमपुर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव चोमो में सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच गांव की ही 57 वर्षीय महिला ने श्री गुरुद्वारा साहिब की बेअदबी करने का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

बेअदबी का प्रयास करने वाली महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा सूचना के बाद उसे आदमपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बेअदबी की पूरी घटना की सूचना गुरुद्वारा साहिब को दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एएसआई गुरमीत शुक्ला ने महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गए। उल्लेखनीय है कि 3-4 दिन पहले अमृतसर में बाबा साहिब जी की बेअदबी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था और आज आदमपुर के गांव चोमो में बेअदबी का एक और मामला सामने आया, जो चिंता का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत, तीनों पदों पर कब्जा

नरिंदर सिंह मनसू बने कपूरथला नगर निगम के मेयर* *आप...