Thursday, July 9, 2026
Thursday, July 9, 2026

हाईकोर्ट में अमृतसर मेयर चुनाव संबंधी याचिका रद्द होने पर ‘आप’ ने कहा – कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर झूठा ड्रामा किया

Date:

 

 

चंडीगढ़, 29 जनवरी

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अमृतसर नगर निगम मेयर चुनाव संबंधी याचिका खारिज करने पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने तीन दिनों तक जानबूझकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया, जबकि चुनाव में किसी भी तरह की कोई धांधली नहीं हुई।

नील गर्ग ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि कांग्रेसी नेता मेयर चुनाव पर झूठ फैला रहे थे, लेकिन कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। गर्ग ने कहा कि जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है, चाहे जितने भी आरोप- प्रत्यारोप और झूठ फैला दें।

उन्होंने कहा कि अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया के तहत अपना मेयर बनाया। वहां बहुमत हमारे साथ था और चुनाव कैमरे के सामने संपन्न हुआ है। सबकुछ रिकॉर्ड में है। कांग्रेस इस मामले पर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही थी। कांग्रेस नेताओं को ये सब बंद करना चाहिए और जनता के मुद्दे उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...