Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

जालंधर पहुंचीं ओलंपियन मनु भाकर ​​​​​​​:सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुईं नतमस्त

Date:

ओलिंपिक खेलों की शूटिंग में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर शनिवार शाम जालंधर के सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वहां माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। मां के दरबार में माथा टेकने के बाद मनु ने फोटो खिंचवाए और लोगों से भी मिलीं।

उन्होंने उक्त फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली झज्जर निवासी मनु भाकर ने कहा कि उन्हें यह सौभाग्य पहली बार मिला है कि वह पंजाब के ऐसे प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंचीं।

बता दें कि जालंधर के बाद मनु ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें शांति मिली है। मनु ने युवाओं से कहा कि युवाओं को एक लक्ष्य तय करना चाहिए और फिर उसके लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। जब ​​आप लक्ष्य तय करते हैं तो उसे हासिल करने में ईश्वर भी आपका साथ देते हैं।

जालंधर आने से पहले मनु ने अमृतसर के अटारी में कल शाम वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का भी आनंद लिया था। इस मौके पर उन्होंने समारोह में बीएसएफ जवानों का हौसला भी बढ़ाया। बीएसएफ अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। वहां रिट्रीट सेरेमनी के बाद मनु भाकर ने कहा कि मैं पहली बार पंजाब आई हूं और बहुत सुना था कि अमृतसर में वाघा बॉर्डर है, जहां भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...