Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

अब इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेता का हुआ निधन

Date:

 

 

पंजाब : मनोरंजन की दुनिया से शोक की लहर दौड़ गई है। टी.वी. और फिल्मों के मशहूर  बॉलीवुड अभिनेता पंकज धीर का कैंसर से लंबे संघर्ष के बाद 68 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। पंकज धीर को दर्शक सबसे ज्यादा बी.आर. चोपड़ा के प्रसिद्ध धारावाहिक “महाभारत” में करण के रोल और “चंद्रकांता” में राजा शिव दत्त के किरदार के लिए जाने जाते थे। उनके जाने से इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

 

फिल्म निर्माता और उनके करीबी दोस्त अशोक पंडित ने बताया कि पंकज धीर ने लंबी बीमारी के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली। “पिछले कई महीनों से वे अस्पताल में इलाज करवा रहे थे,” उन्होंने कहा कि पंकज धीर का अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।

 

पंकज धीर के पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटा निकेतन धीर हैं, जो स्वयं भी अभिनय क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें “सड़क”, “सोल्जर” और “बादशाह” शामिल हैं, साथ ही टी.वी. पर भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...