Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

Encounter में मारा गया पंजाब का कुख्यात गैंग+स्टर

Date:

 

गुरदासपुर : सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के पुलिस स्टेशन बटाला के अंतर्गत आते थाना रंगड़ नंगल की सीमा में पुलिस के साथ हुए मुकाबले के दौरान एक गैंगस्टर के मारे जाने की खबर है। पुलिस पार्टी ने नाके के दौरान मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने मोटरसाइकिल फैंक कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया और गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर गिया गया है। ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया पर सुरक्षा कारणों के कारण पुलिस द्वारा उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related