Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

 जालंधर में नूरां सिस्टर्स और साथियों ने लुटेरा पकड़ा:प्रोग्राम से लौट रहे थे

Date:

जालंधर में सूफी गायक नूरां सिस्टर्स और उनके साथियों ने देर रात लुटेरों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने लूट होती देखी तो तुरंत अपनी गाड़ी लुटेरों की बाइक से टकरा दी। जिसके बाद दो लुटेरे मौके से फरार हो गए और एक नाबालिग लुटेरे को मौके पर पकड़ लिया।

जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और उक्त नाबालिग लुटेरे को पुलिस के हवाले किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि देर रात नूरां सिस्टर्स वडाला चौक के पास से प्रोग्राम से फ्री होकर घर लौट रही थी तो रास्ते में उन्होंने देखा कि कुछ बाइक सवार लुटेरे एक जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट करने की कोशिश कर रहे थे।

जैसे ही उन्हें शक हुआ तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से लुटेरों की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया। दो युवक मौके से भाग गए। जिसके बाद एक युवक मौके पर ही पकड़ लिया गया।

एसीपी निर्मल सिंह ने कहा- प्रीतम कुमार नाम के व्यक्ति से उक्त आरोपी लूट करने कोशिश कर रहे थे। जिसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी उक्त युवक का फोन छीन कर फरार हो रहे थे।  थाना-4 में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related