Monday, November 16, 2026
Monday, November 16, 2026

पहले फेज की 121 सीटों पर नामांकन खत्म:INDIA ब्लॉक में खींचतान,

Date:

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। मतदान 6 नवंबर को होगा। नामांकन खत्म होने के बाद भी महागठबंधन में सीटों की खींचतान खत्म नहीं हुई। कांग्रेस ने 48 और CPIML ने 18 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया है।

राजद ने उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की। नामांकन के आखिरी दिन RJD, कांग्रेस और VIP अपने-अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल बांटते रहे। 10 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियों ने एकदूसरे के खिलाफ उम्मीदवार को उतार दिया है।

कांग्रेस और RJD ने 5 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे हैं। तीन सीटों पर CPI और कांग्रेस, एक सीट पर VIP और RJD में मुकाबला होगा। नाराज चल रहे VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे डिप्टी सीएम बनेंगे। राज्यसभा नहीं जाएंगे।

उधर, NDA की पांचों पार्टियों ने आपसी तालमेल से उम्मीदवार उतारे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार दौरे पर हैं। वे आज पटना में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार को वे पटना के ज्ञान भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा- लालू नए चेहरे और नए कपड़े बदलकर फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। इसे रोकना होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में गैंगस्टरों पर AGTF का बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 अवैध पिस्तौल और 191 कारतूस बरामद

पंजाब में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई...