Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

Punjab में Himachal की बसों की No Parking

Date:

 

 

पंजाब:  हिमाचल प्रदेश से पंजाब में बसों की एंट्री क्या बंद हो जाएगी है। पंजाब में HRTC बसों पर हुए हमलों को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। पंजाब में हिमाचल प्रदेश से आने वाली बसों पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुछ संकेत दिए है।

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब तक पंजाब में HRTC बसों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक पंजाब में 600 बसें नहीं रुकेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब पंजाब के बस अड्डों पर हिमाचल की बसें पार्क नहीं होंगी। हिमाचल की बसों को पंजाब में नहीं रोका जाएगा। हिमाचल सरकार के अधिकारी पंजाब सरकार से बातचीत के लिए संपर्क कर रहे हैं तथा केंद्र सरकार से भी इस मामले में संपर्क किया जा रहा है ताकि इसका स्थायी समाधान निकाला जा सके।

वहीं उन्होंने कहा कि 600 रूटों पर HRTC  की बसें पंजाब या पंजाब से होकर अन्य राज्यों को जाती हैं। ऐसे में सरकार यात्रियों के साथ-साथ ड्राइवरों और कंडक्टरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ रूटों को निलंबित करने पर भी विचार कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related