Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

छत्तीसगढ़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:इनमें 1 करोड़ का इनामी बालकृष्ण भी शामिल

Date:

गरियाबंद–छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें 1 करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। एसपी निखिल राखेचा ने मैनपुर के जंगलों में मुठभेड़ की पुष्टि की है।

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।
उन्होंने कहा कि एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोल्यूट एक्शन) और राज्य पुलिस के जवान इस अभियान में शामिल हैं। रुक-रुककर गोलीबारी अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, कम से कम 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related