Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

मोरक्को में कुदरत का कहर: बाढ़ में डूबे शहर, 37 लोगों की मौत

Date:

 

 

 

International: मोरक्को के तटीय शहर साफी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रात भर हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से लगभग 70 घर और व्यवसाय जलमग्न हो गए और 10 वाहन बह गए।

 

स्थानीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि स्कूलों ने तीन दिनों के लिए बंद रहने की घोषणा की है। बारिश के कारण मोरक्को के अन्य हिस्सों में भी बाढ़ आयी है और नुकसान हुआ है, जिनमें उत्तरी शहर टेटुआन व पहाड़ी शहर टिंगहिर शामिल हैं। मोरक्को की राजधानी रबात से 320 किलोमीटर से अधिक दूर अटलांटिक तट पर स्थित साफी शहर देश के महत्वपूर्ण मत्स्य पालन और खनन उद्योगों का एक प्रमुख केंद्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related