Thursday, August 28, 2025
Thursday, August 28, 2025

कनाडा में चौथी भारतीय छात्रा की रहस्यमयी मौत, परिवार ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

Date:

 

International : भारतीय छात्र-छात्राओं के लिए विदेशों में शिक्षा का सपना अब डर और अनिश्चितता में बदलता जा रहा है। कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी में पढ़ रही भारतीय छात्रा तान्या त्यागी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत ने एक बार फिर इस मुद्दे को राष्ट्रीय बहस का विषय बना दिया है। 17 जून को तान्या का आकस्मिक निधन हुआ, जिसके पीछे अब तक की जानकारी हार्ट अटैक की ओर इशारा करती है, लेकिन परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।ये कनाडा में 3 माह में चौथी भारतीय छात्र की मौत बताई जा रही है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विजय पार्क की निवासी तान्या त्यागी उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थीं। वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी की छात्रा थीं और उनके निधन की खबर सबसे पहले वैंकूवर स्थित भारतीय दूतावास ने सार्वजनिक की। दूतावास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दुख जताते हुए कहा:”हमें यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी की भारतीय छात्रा तान्या त्यागी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख है। हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और परिजनों को हरसंभव सहायता दे रहे हैं।”
एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि तान्या की मौत हार्ट अटैक से हुई। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए लिखा गया:“उत्तर-पूर्वी दिल्ली की छात्रा तान्या त्यागी की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि शव को भारत लाने में मदद की जाए।”हालांकि, अब तक कनाडाई अथॉरिटीज या भारत सरकार की ओर से मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर कर ठगे 6 लाख:बाइनेंस और एलबैंक से संपर्क

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड का मामला सामने आया है,...

हिमाचल के बनाला में लैंडस्लाइड, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद:2000 टूरिस्ट फंसे

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल...

20 ਤੋਂ ਵੱਧ ਕਾਲਜਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਮਿਲੀ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਪੈ ਗਈਆਂ ਭਾਜੜਾਂ

ਨੈਸ਼ਨਲ ਡੈਸਕ: ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਬੰਬ ਧਮਕੀਆਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਰੁਕਣ...