Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

तरनतारन में युवक का मर्डर:बाइक पर सवार होकर आए हमलावर

Date:

पंजाब में तरनतारन के टांक कुछतरीय मोहल्ले में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में युवक को अमृतसर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतक युवक की पहचान विनय कुमार उर्फ विन्नी के तौर पर हुई है। सिविल अस्पताल में तैनात कर्मी तैनात रमेश कूमार टीटू का 25 वर्षीय बेटा विनय कुमार उर्फ विन्नी मोहल्ले में है किरयाना की दुकान करता था। बीती देर रात को विन्नी दुकान बंद कर अभी घर के लिए निकला था कि बाइक पर सवार होकर कुछ लोग आए और आते ही उन्होंने पिस्टल से विन्नी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। एक गोली सीने के आरपार हो गई, जबकि दूसरी गोली माथे के करीब से गूजरी। उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

विन्नी को अमृतसर के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तरनतारन के एसपीडी अजय राज सिंह CIA स्टाफ टीम और तरनतारन के DSP और मुखी हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...