Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

मोहाली में हरियाणा के युवक की हत्या, मामा पर लगे हत्या के आरोप

Date:

 

मोहाली में हरियाणा के युवक की हत्या के मामले में उसके मामा पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामला लालड़ू कस्बे का बताया जा रहा है, जहां हरियाणा के एक युवक की हत्या को अंजाम दिया गया। युवक की पहचान हिसार निवासी बिट्टू हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के मामा जींद निवासी सुभाष को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही मृतक के तीन दोस्त सुनील, नवीन उर्फ ​​छबीला और नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह पारिवारिक मामला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को कल 23 जून को युवक का शव मिला था। इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया और पोस्टमॉर्टम में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अधिकारियों ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है, जिसका अंतिम संस्कार हिसार में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related